• Wed. Mar 25th, 2026

आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के तत्वावधान में पूरे जिले में मनाया जा रहा करमा महोत्सव पारंपरिक वाद्य यंत्रों और लोक गीतों से गूंजा करमा महोत्सव का मंच

0 0
Read Time:2 Minute, 15 Second

बिलासपुर // आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा जिल में 1 अक्टूबर से 15 नवंबर 2025 तक करमा महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव के अंतर्गत विकासखण्ड कोटा में विकासखण्ड स्तरीय करमा प्रतियोगिता आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 6 नर्तक दलों ने भाग लिया एवं उनके द्वारा मनमोहक करमा नृत्य एवं करमा गीतों की प्रस्तुति दी गई। जनजातीय लोक गायकों (गीतों) का प्रतिनिधित्व एवं जनजातीय समुदायों में प्रचलित परम्परागत वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन किया गया।

प्रतियोगिता में सम्मिलित निर्णायक मंडल द्वारा जीवन ज्योति करमा दल परसापानी को प्रथम स्थान एवं द्वितीय स्थान बैगिन-बैगा करमा दल कुरदर को दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष कोटा श्रीमती सूरज साधेलाल भारद्वाज, जनपद पंचायत कोटा उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू, श्री मनोहर सिंह राज द्वारा की गई। उक्त कार्यक्रम में विभाग की ओर से सुश्री आकांक्षा पटेल सहायक संचालक, डॉ. जी. एस. अश्विनी कुमार प्राचार्य प्रयास आवासीय विद्यालय बिलासपुर, श्री पवन कुमार शर्मा, कनिष्ठ लेखा अधिकारी, श्री सुशील कुमार मिश्रा, सेवानिवृत्त क्रीडा अधिकारी, नोडल अधीक्षक श्री मो. इकबाल, छात्रावास अधीक्षक एवं समस्त अधीक्षकगण सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय संस्कृति उनके पारंपरिक रीति-रिवाज और कला संस्कृति को बढ़ावा देना और संरक्षित करना है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed