• Wed. Mar 25th, 2026

समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना से किसान आर्थिक समृद्धि की ओर जयराम नगर के किसान नरोत्तम लाल ने बेचा 38 क्विंटल धान

0 0
Read Time:2 Minute, 41 Second

बिलासपुर // राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से जिले के किसानों को राहत मिल रही है,इससे न केवल उनके खेती-किसानी के रकबे में वृद्धि हो रही है बल्कि अनेक कल्याणकारी योजनाओं से उनके जीवन के सपने पूरे हो रहे है। मस्तूरी ब्लॉक के जयरामनगर के किसान श्री नरोत्तम लाल ने धान उपार्जन केंद्र में 38 क्विंटल धान बेचा,वे 4 एकड़ में खेती करते हैं।उन्होंने कहा कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों को आर्थिक संबल मिल रहा है और वे समृद्धि की ओर बढ़ रहे हैं। किसान हितैषी योजनाओं के उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया।

जयराम नगर धान खरीदी केंद्र में पहुंचे किसान श्री नरोत्तमलाल ने बताया कि टोकन तुहर हाथ ऐप से उन्होंने टोकन कटवाया है और आसानी से उनका टोकन कट गया, कोई समस्या नहीं आई। उन्होंने बताया कि खाद बीज समय पर मिलने से उनकी उपज भी अच्छी हुई है,और धान बेचने में उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हुई, सारी प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित थी। बारदाने के भी समुचित इंतज़ाम थे। किसान नरोत्तम लाल ने कहा कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसान समृद्ध हो रहे हैं जिससे वे आधुनिक और तकनीकी कृषि को अपना रहे हैं, कई तरह के आधुनिक उपकरण ले रहे हैं, इसमें भी सरकार द्वारा सब्सिडी दी जा रही है। कृषि भूमि को बेहतर बनाने में भी निवेश किया जा रहा है जिससे उत्पादन क्षमता में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर सोसायटी के माध्यम से कृषि कार्य के लिए ऋण मिल जाता है। समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी से किसानों को उनके उत्पादन का अच्छा प्रतिफल मिल रहा है। जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed