• Wed. Mar 25th, 2026

जम्बूरी में स्काउट्स-गाइड्स का दमदार प्रदर्शन लोक नृत्य, फूड प्लाज़ा, रंगोली, फैशन शो सहित अनेक कार्यक्रमों में बिलासपुर के प्रतिभागियों की उत्कृष्ट भागीदारी

0 0
Read Time:4 Minute, 24 Second

बिलासपुर // भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी तथा डायमंड जुबली ग्रैंड फिनाले में बिलासपुर के स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स ने भागीदारी की। 23 से 29 नवम्बर तक लखनऊ, (उ. प्र.) में 19वीं राष्ट्रीय डायमंड जुबली जम्बूरी का भव्य आयोजन वृंदावन परिसर में हुआ। जिसमें देश- विदेश से 35 हजार से अधिक प्रतिभागी सम्मिलित हुए। स्कूल शिक्षा मंत्री माननीय श्री गजेन्द्र यादव जी ,भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह खालसा जी व राज्य सचिव श्री जितेन्द्र कुमार साहू के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ से 363 के दल ने जम्बूरी में भागीदारी की और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बिलासपुर कलेक्टर एवं संरक्षक भा.स्का.एवं गा.श्री संजय अग्रवाल जी , जिला मुख्य आयुक्त श्री चन्द्र प्रकाश बाजपेयी जी, जिला शिक्षा अधिकारी/पदेन जिला आयुक्त स्काउट श्री विजय टांडे जी के मार्गदर्शन में जिले के दल में गाइड  प्रभारी के रूप में डॉ.पूनम सिंह ,जिला संगठन आयुक्त गाइड एवं स्काउट प्रभारी के रूप में  श्री संतोष कुमार त्रिपाठी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट के द्वारा सेवाएं दी गईं। स्टेट कांटीजेंट लीडर स्काउट डॉ.पूनम सिंह साहू, गाइड श्रीमती सरिता पाण्डेय जी ने छ.ग.टीम का नेतृत्व किया। जिले के 06 स्काउट एवं ,08 गाइड व 03 सर्विस रोवर,01 सर्विस रेंजर के रूप में सम्मिलित हुएं एवं  विभिन्न- मार्च पास्ट, लोक नृत्य, फूड प्लाजा, स्किल- ओ- रामा, फिजिकल डिस्प्ले, कलर पार्टी, एथनिक फैशन शो, राज्य प्रदर्शनी, रंगोली, पायनियरिंग प्रोजेक्ट, स्टेट गेट, कैंप क्राफ्ट, चलित झांकी, कैंप फायर, टेंट पिचिंग, यूथ प्रोग्राम एवं एडवेंचर आदि प्रतियोगिता एवं गतिविधियों में भागीदारी निभाया। एवं विभिन्न साहसिक खेलों का भी लुत्फ उठाया गया। प्रतिभागियों को सेना के हथियारों को देखने और उसकी उपयोगिता की जानकारी मिली तथा सम- सामयिक विषयों से संबंधित स्टॉल्स का अवलोकन किया गया। जम्बूरी का उद्घाटन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल माननीय श्रीमती आनंदी बेन पटेल जी ने किया तथा समापन देश की राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री आदित्य नाथ योगी जी के द्वारा अयोध्या भ्रमण हेतु बस एवं भोजन की व्यवस्था की गणमान्यजनों ने भी जम्बूरी में उपस्थिति दी। जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री चन्द्र महेन्द्र बाबू टंडन ने बताया कि राष्ट्रीय जम्बूरी का आयोजन चार साल के अंतराल पर होता है। जिले से प्रत्येक जम्बूरी में स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स की भागीदारी हो रही है।  सुश्री लता यादव ने बताया कि पहली राष्ट्रीय रोवर/रेंजर जम्बूरी का आयोजन छत्तीसगढ़ में 09 से 13 जनवरी 2026 में प्रस्तावित है। इसमें देशभर से 15 हजार युवा जुटेंगे।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed