• Sat. Feb 7th, 2026

27.95 करोड़ की 6 नई सड़कों का भूमिपूजन—फरसाबहार से गुढ़उपूरीगुड़ा तक आवागमन सुधरेगा

0 0
Read Time:7 Minute, 5 Second

बिलासपुर :— उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में 82 करोड़ 23 लाख 71 हजार रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने शहर के स्वच्छता पार्क में 50 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित अटल परिसर के लोकार्पण के साथ ही लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन भी किया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तथा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल भी लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरगुजा तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। केवल 23 महीनों में ही अम्बिकापुर शहर के विकास के लिए 209 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा सरगुजा संभाग में सड़कों के कायाकल्प के लिए 1737 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विष्णु के सुशासन में प्रदेश सरकार तेजी से विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि आज लोकार्पित और भूमिपूजन किए गए कार्यों से सरगुजा में न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि पर्यटन, कृषि और स्थानीय व्यापार को नई दिशा मिलेगी। महापौर मंजूषा भगत ने अपने संबोधन में कहा कि शहर के विकास के लिए स्वीकृत बड़े कार्यों से अम्बिकापुर का तेजी से विकास होगा और जन सुविधाएं बढ़ेंगी। उन्होंने स्वीकृत सभी कार्यों के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के प्रति शहरवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया।

 

विधायक प्रबोध मिंज और श्री रामकुमार टोप्पो, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, जिला पंचायत की अध्यक्ष निरूपा सिंह, कलेक्टर विलास भोसकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल और नगर निगम के कमिश्नर डी.एन. कश्यप सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

 

*लोक निर्माण विभाग के 27.95 करोड़ के 6 सड़कों का भूमिपूजन*

 

उप मुख्यमंत्री साव ने लोक निर्माण विभाग द्वारा कुल 27 करोड़ 94 लाख 86 हजार रुपए की लागत से बनाए जाने वाले छह सड़कों का भूमिपूजन किया। इनमें फरसाबहार–धरमपुर मार्ग, लंबाई 4 किमी, लागत 602.58 लाख, बतौली–शांतिकुंज मार्ग, लंबाई 3 किमी, लागत 344.16 लाख, फरसाबहार–जनरलगो सड़क, लंबाई 3.50 किमी, लागत 373.58 लाख, डूमरपाखना–पेण्डरमारी रोड, लंबाई एक किमी, लागत 260.56 लाख, कटकोना शिवान रोड, लंबाई 4.20 किमी, लागत 504.05 लाख तथा पोईबोहरा–गुढ़उपूरीगुड़ा–बुढ़ा गांव मार्ग, लंबाई 5 किमी, लागत 709.93 लाख शामिल हैं। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन बेहतर होगा, व्यापारिक गतिविधियों को सुगमता मिलेगी और ग्रामीण संपर्क मार्ग मजबूत होंगे।

 

*नगर निगम क्षेत्र में 33.79 करोड़ के कार्यों की सौगात*

 

श्री साव ने अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत 33 करोड़ 78 लाख 75 हजार रुपए की लागत के छह शहरी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल परिसर के लोकार्पण के साथ ही 11 करोड़ 59 लाख रुपए के माँ महामाया कॉरिडोर निर्माण तथा दो करोड़ 39 लाख रुपए लागत के पुष्प वाटिका, सरगवा पार्क तथा पेयजल पाइप लाइन विस्तार कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने दो करोड़ 76 लाख रुपए के दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन, 11 करोड़ 18 लाख रुपए के नालंदा परिसर तथा पांच करोड़ 35 लाख रुपए लागत के स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के कार्यों के लिए भी भूमिपूजन किया। इन परियोजनाओं से शहर के सौंदर्यीकरण, नागरिक सुविधाएं, स्वच्छता और सामुदायिक ढांचा मज़बूत होगा।

 

*32 करोड़ से अधिक की नल जल योजनाओं से हर घर पहुंचेगा शुद्ध जल*

 

उप मुख्यमंत्री साव ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत भिट्टीकला, कंचनपुर, नवानगर, देवीटिकरी, तेंदुटिकरा, बकनाकला, बरगीडीह, चिरगा, गंगापुर, करांकी, दर्रीटोला, बतौली, नवडीहा, दोरना, तेंदूडांड, कुनकुरी, कछारडीह, डूमरभावना, लैगू एवं चैनपुर में कुल 32 करोड़ नौ लाख रुपए की नल-जल योजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इन योजनाओं से हर घर में नल से शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed