• Sat. May 9th, 2026

जिले में बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, केंद्रों का किया गया निरीक्षण शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में संचालित हो रही बोर्ड परीक्षा

0 0
Read Time:1 Minute, 38 Second

बिलासपुर // जिले में 20 फरवरी से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के बारहवीं बोर्ड की परीक्षा प्रारंभ हो गई है। परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में परीक्षा संचालित की जा रही है। परीक्षा संचालन की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग के प्रभारी संयुक्त संचालक अनिल तिवारी एवं सहायक संचालक सतीश कुमार पाटिल द्वारा विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान हायर सेकेण्डरी परीक्षा केंद्र सेजेस रतनपुर, शासकीय उमावि लखराम, शहीद नूतन सोनी शासकीय उमावि रतनपुर, शासकीय उमावि भरारी, सेजेस सेन्दरी एवं शासकीय उमावि सेमरताल का अवलोकन किया गया। सभी केंद्रों में परीक्षा का संचालन सुचारू रूप से होता पाया गया। संयुक्त संचालक तिवारी ने पर्यवेक्षण पंजी संधारण, प्रश्न पत्र लेखा तथा उत्तर पुस्तिका लेखा का संधारण व्यवस्थित ढंग से करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यवेक्षकों की ड्यूटी निर्धारण में सतर्कता से कार्य करने कहा।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed