रायपुर // प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री तथा पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन तिवारी कांग्रेस पार्टी के ऐसे बिरले नेताओं में शुमार है जो अपने से जुड़े व्यक्ति चाहे वह किसी भी राजनीतिक पार्टी का कार्यकर्ता हो यदि उनको तकलीफ़ या मुसीबत है तो तिवारी हमेशा मदद के लिये तत्पर रहते हैं ।
उनका यह स्वभाव कोई आज का नहीं है यह सिलसिला विगत 31 साल पुराना है जब वे पंडरिया जनपद का अध्यक्ष हुआ करते थे ,यही कारण है की आज वे लगभग वनांचल से लेकर मैदानी एरिया के अधिकांश शादी विवाह शोक संवेदना से लेकर छट्टी,सहित तमाम खेल प्रतियोगिता,आयोजन, सामाजिक, धार्मिक, जैसे मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव जा रहें हैं ।
उनके एक विश्वस्त साथी ने बताया कि श्री तिवारी का यह जनसंपर्क अभियान का चुनावी राजनीति से कोई संबंध नहीं है बल्कि यह कार्यक्रम उनसे जुड़े लोगों से आत्मीय और पारिवारिक सम्बन्धों को बनाए रखने का सत्यप्रास मात्र है ।
इसी कड़ी में दौरे एवं जनसंपर्क अभियान के तहत श्री तिवारी दोपहर ग्राम कुंडा पहुंचे जहां वे स्व.श्रीमती मिथलेश चंद्राकर के दशगात्र कार्यक्रम में शिरकत किये इस दरमियान मृतिका के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया, मृतात्मा की शांति एवं मोक्ष के लिए प्रार्थना किये ।
इसके पश्चात ज़िले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री ईश्वर शरण वैष्णव के ससुराल ग्राम पाढ़ी में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। एवं शाम सात बजे श्री तिवारी माया राम यादव द्वारा अपने गौशाला में निर्मित शिवमंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिरकत कर क्षेत्रवासियों की सुखद एवं दीर्घायु जीवन व सर्वमंगल की कामना। देर रात श्री तिवारी अपने पुराने मित्र स्व.भगवती चंद्राकर के ग्राम नरौली पहुंचकर उनके परिवार जनों से मुलाक़ात कर उन्हें सांत्वना दी और उनके परिवार के हर सुख दुख में साथ रहने का भरोसा दिलाया।
आपको यह बताना विदित होगा कि प्रदेश में एक ऐसे भी सक्रिय नेता है जो विपक्ष में रहके भी लगातार पंडरिया क्षेत्र में सतत जनसम्पर्क कर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहे हैं एवं कार्यकर्ताओं को रिचार्ज कर भविष्य में होने वाले चुनाव के लिए तैयार कर रहे हैं श्री तिवारी गाँव-गाँव जाकर साय सरकार के नाकामी एवं असफलता को आमजनों को बता रहे हैं व कैसे किसानों महिलाओं, युवाओं,आदिवासियों,को सरकार ठगने की कार्य कर रही है उसे आमजनमानस तक पहुंचा रहे हैं कि कैसे छत्तीसगढ़ शांति का टापू हुआ करता था उसे अपराधगढ़ बना दिया गया है रेत माफियाओं की चांदी है, अवैध शराब कोचिया प्रदेश में तेज़ी से फल-फूल एवं पनप रहे है गांव गांव में अवैध शराब एवम गाँजा की बिक्री हो रही है सटोरियों मस्त है सरकार पस्त है, आए दिन प्रदेश में चोरी, हत्या, लूट,डकैती, बलात्कार के असंख्य मामले सामने आ रहे है। सरकार शराब बिक्री में मस्त है। सरकार की वादाखिलाफी को ग्रामीणों एवम क्षेत्रवासियों को बता रहे हैं।
इस दरमियान कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्र के देवतुल्य जनता सहित ग्रामीण जन सहित आमजन उपस्थित रहे।