• Sun. Mar 29th, 2026

सद्भाव पत्रकार संघ : पाली में 12 अप्रैल को चुनाव एवं सम्मान समारोह, जिम्मेदारियां निर्धारित

0 0
Read Time:3 Minute, 37 Second

बिलासपुर :— स्थानीय सर्किट हाउस में शनिवार को छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से आगामी 12 अप्रैल को पाली में आयोजित होने वाली सामान्य सभा और संगठन के प्रदेश स्तरीय चुनाव के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी ने बैठक में जानकारी दी कि 12 अप्रैल को पाली में आयोजित सामान्य सभा के दौरान ही चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। चुनावी प्रक्रिया का विवरण इस प्रकार है:

प्रथम सत्र: सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का विधिवत चुनाव किया जाएगा। यह सत्र दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा।

चुनाव के पश्चात नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के वर्ष 2026-27 (दो वर्षीय कार्यकाल) की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

सम्मान समारोह: दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक भोजन अवकाश के उपरांत, दूसरे सत्र में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

चुनाव को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

मुख्य चुनाव अधिकारी: भिलाई के वरिष्ठ पत्रकार अनिल साखरे

सहायक चुनाव अधिकारी: बिलासपुर की वरिष्ठ पत्रकार सृष्टि सिंह।

बैठक में सदस्यों को बताया गया कि संगठन के संस्थापक एवं संरक्षक श्री शंकर पाण्डेय विशेष रूप से इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और संगठन को उनका मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

प्रदेश महासचिव प्रकाश चन्द अग्रवाल ने समस्त साथियों से अपील करते हुए कहा— इस सामान्य सभा में सभी साथी अनिवार्य रूप से शामिल हों। सभी ब्लॉक एवं जिला अध्यक्ष अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें ताकि अधिक से अधिक संख्या में सदस्य समय पर आयोजन में पहुँच सकें।

बैठक में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, प्रदेश महासचिव प्रकाश चंद्र अग्रवाल, प्रदेश सचिव श्रृष्टि सिंह,प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रतीक मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल श्रीवास,प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा, जिला कार्यकारणी सदस्य एन के झा, जिला कार्यकारणी सदस्य चंदन कुमार, मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद बघेल आदि साथीगण उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed