• Thu. May 28th, 2026

6 किलो गांजा, नशीले इंजेक्शन और बाइक जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार

0 0
Read Time:4 Minute, 1 Second

रायगढ़। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा और नशीले इंजेक्शन के कारोबार में संलिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बीड़पारा और रामलीला मैदान क्षेत्र में दबिश देकर 6.168 किलो गांजा, 24 नग नशीली बुट्रम इंजेक्शन, सिरिंज, नगदी रकम और एक बाइक जब्त की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जिले में नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।

बीड़पारा में गांजा तस्करी का भंडाफोड़

25 मई को मुखबिर सूचना पर साइबर थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बीड़पारा स्थित इरशाद खान के मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान कमरे में रखी प्लास्टिक बोरी से छह पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 6.168 किलो पाया गया। पुलिस ने आरोपी इरशाद खान के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साढ़ू मोहम्मद वसीम के साथ मिलकर गांजा बिक्री करता था। सूचना के आधार पर पुलिस ने जोगीडीपा पहुंचकर मोहम्मद वसीम को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने ओडिशा से गांजा लाकर रायगढ़ में सप्लाई करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) एवं 29 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

रामलीला मैदान के पास युवाओं को बेचे जा रहे थे नशीले इंजेक्शन

26 मई को पुलिस को सूचना मिली कि रामलीला मैदान के पास कुछ युवक नाबालिग लड़कों को बुट्रम इंजेक्शन के जरिए नशा करा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर कुछ युवक भाग निकले, जबकि मोटरसाइकिल पर बैठे दो आरोपियों को पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी सूरज पंडित के कब्जे से 24 नग नशीली बट्रुम इंजेक्शन 2 एमजी , दो सिरिंज, ₹7370 नगद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे खरसिया निवासी सरोज यादव उर्फ बबलू यादव से इंजेक्शन खरीदकर युवाओं और नाबालिगों को बेचते थे। इसके बाद पुलिस ने सरोज यादव को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से बिक्री रकम के ₹200 बरामद किए गए।
पुलिस ने कार्रवाई में 24 नशीली इंजेक्शन, सिरिंज, कुल ₹7570 नगदी, मोबाइल फोन एवं अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 13 ए 3523 जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 123, 275, 286 तथा जेजे एक्ट की धारा 77 के तहत कार्रवाई की गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *