जांजगीर -चांपा। महिला थाना जांजगीर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 24 जून 2026 को महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि पामगढ़ निवासी ब्रजेश खांडे (27 वर्ष) ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया। शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी (अजाक) के निर्देशन में महिला थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध के मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Read Time:1 Minute, 42 Second