• Tue. Jul 7th, 2026

स्कूली बच्चों को पुलिस ने दी साइबर सुरक्षा और नए कानूनों की जानकारी

0 0
Read Time:2 Minute, 51 Second

जांजगीर-चांपा। सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस लगातार जनजागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम करही स्थित हाई स्कूल में साइबर सुरक्षा एवं नए आपराधिक कानूनों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं सरस्वती शिशु मंदिर, बिर्रा में विद्यार्थियों को खेल सामग्री वितरित कर पुलिस ने शिक्षा के साथ खेल भावना को भी प्रोत्साहित किया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में डीएसपी (अजाक) सतरूपा तारम ने छात्र-छात्राओं को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) की महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने नए आपराधिक कानूनों के प्रमुख प्रावधानों से विद्यार्थियों को अवगत कराते हुए कानून के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी साझा करने के खतरे, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत या बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा न करें और साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन या निकटतम पुलिस थाने से संपर्क करें। डीएसपी सतरूपा तारम ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। बच्चों में कानूनी जानकारी और डिजिटल सुरक्षा की समझ विकसित करना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधिकारियों ने सरस्वती शिशु मंदिर, बिर्रा के विद्यार्थियों को खेल सामग्री वितरित की। खेल सामग्री मिलने से बच्चों में उत्साह का माहौल रहा और उन्होंने पुलिस की इस पहल की सराहना की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *