• Sat. Aug 8th, 2026

सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं को मिली नई उड़ान

0 0
Read Time:2 Minute, 42 Second

बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बैमा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। इस दौरान विद्यालय परिसर में नव-निर्मित व्यायामशाला का भी उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और ग्रामीण मौजूद रहे। मुख्य अतिथि एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने छात्राओं को साइकिल वितरित करते हुए कहा कि बेटियां पढ़ेंगी तो राष्ट्र बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन व्यक्ति के जीवन का स्वर्णिम काल होता है, इसलिए इसका सदुपयोग कर शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को संवारना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी दल की हो, उसका उद्देश्य आमजन का विकास, क्षेत्र की उन्नति और खुशहाली सुनिश्चित करना होना चाहिए। साथ ही बैमा, नगोई और पूरे बेलतरा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने भी संबोधित करते हुए छात्राओं को शिक्षा के प्रति समर्पित रहने और शासन की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दिवाकर ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता महेश मिश्रा, सरपंच फतेलाल सूर्यवंशी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शास्त्री, आशीष सिंह बारगाह, दीपक नादम, लोक प्रकाश दिवाकर, शैलेश सोनवानी, हेमलाल यादव, सतीश श्रीवास, अभिषेक श्रीवास, शुभम श्रीवास, कृष्ण यादव, सुरेश लसकर, शाला विकास समिति की अध्यक्ष सुनीता यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *