• Sat. Aug 8th, 2026

हर घर तिरंगा अभियान : शहीद विनोद कौशिक के परिवार का सम्मान

0 0
Read Time:2 Minute, 2 Second

बिलासपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर ग्रामीण ने गुरुवार को सीपत में नक्सली हमले में शहीद हुए स्व. विनोद कौशिक के निवास पहुंचकर उनके परिजनों का सम्मान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीद के पिता उमाशंकर कौशिक को तिरंगा एवं श्रीफल भेंट कर उनके पुत्र के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम में भाजयुमो जिला अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने कहा कि तिरंगा केवल देश की आन, बान और शान का प्रतीक नहीं, बल्कि वीर शहीदों के अद्वितीय बलिदान का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शहीद परिवारों का सम्मान करना प्रत्येक राष्ट्रभक्त का नैतिक दायित्व है। जिला महामंत्री तुषार चंद्राकर ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृत करना और उन्हें वीर शहीदों के त्याग एवं बलिदान से जोडऩा है। उन्होंने कहा कि शहीद परिवारों का सम्मान करना पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर भाजयुमो जिला महामंत्री अंकुर सिंह, जिला कार्यालय मंत्री यश गौरहा, मंडल महामंत्री मिथलेश, मंडल उपाध्यक्ष ओम पाटनवार, यश प्रजापति सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *