• Sat. Aug 8th, 2026

बिजली की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का आंदोलन होगा तेज, भरवाए जाएंगे शिकायत प्रपत्र

0 0
Read Time:2 Minute, 4 Second

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के निर्देशानुसार प्रदेश में स्मार्ट मीटर के विरोध में चलाए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी के संबंध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू के नेतृत्व में आयोजित बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वार्ड एवं बूथ स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता घर-घर जाकर बढ़ी हुई बिजली दरों, स्मार्ट मीटर के विरोध, 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को पुन: लागू करने, अघोषित बिजली कटौती बंद करने तथा निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग को लेकर शिकायत प्रपत्र भरवाएंगे। साथ ही आम नागरिकों से इन मुद्दों पर फीडबैक लेकर सभी शिकायत प्रपत्रों को एकत्रित कर शासन-प्रशासन को सौंपा जाएगा। बैठक के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के नव-नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों का पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया गया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *