बिलासपुर। सावन माह में लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा की सचिव लायन मंजू मिश्रा के द्वारा तिलक नगर स्थित राम मंदिर में क्लब एवं विभिन्न संगठन समाज की बहनों के द्वारा मिलकर सामूहिक सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ रखा गया। इसके साथ ही भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। शिव की भक्ति के साथ-साथ वसुंधरा परिवार एवं सभी आत्मीय जनों की सुख शांति समृद्धि खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई। क्लब की अध्यक्ष संजना मिश्रा, कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप, रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी, जोन चेयरपर्सन रश्मि लता मिश्रा , सुधा परिहार, शोभा त्रिपाठी, उषा मुदलियार, शोभा चाहिल, शारदा कश्यप, मंगला कदम, किरण बाजपेई, मंजुला शिंदे, हंसा सेलारका, विनीता मिश्रा, संतोष सराफ गीता कोन्हेर मीनू दुबे नयनतारा ठाकुर, निशा कमला पंसारी आदि संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया । कायक्रम की आयोजक मंजू मिश्रा ने सभी श्रद्धालुओं को सुंदरकांड की पुस्तिका भी भेंट स्वरूप दी।
लायंस क्लब वसुंधरा ने कराया सामूहिक सुंदरकांड का पाठ आयोजन
Read Time:1 Minute, 31 Second