• Wed. Mar 25th, 2026

बिलासपुर में चार ठिकानों पर छापेमारी, 70 लीटर कच्ची शराब जब्त

0 0
Read Time:2 Minute, 42 Second

बिलासपुर :— कोनी पुलिस ने आपरेशन प्रहार अभियान के दौरान चार अलग अलग ठिकानों पर छापामार कार्रवाई में 70 लीटर से अधिक मात्रा में शराब बरामद किया है। कुल 4 प्रकरण में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चारो आरोपियों को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है।

कोनी पुलिस ने चेतना नशे के खिलाफ अभियान चलाकर अलग अलग ठिकानों से चार कोचियों को गिरफ्तार किया है। इसके पहले ताना प्रभारी को जानकारी मिली कि घुटकू और जलसो में भारी मात्रा में अवैध शराब खपाया जा रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर रेड कार्यवाही को पुलिस ने अंजाम दिया।

अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने बताया कि कोनी पुलिस ने अलग अलग टीम बनाकर बताये गए ठिकानों पर धावा बोला। टीम ने छापामार कार्रवाई कर स्टेशन पारा घुटूक निवासी जितेंद्र लोनिया से 24 लीटर महुआ शराब,भगवती वर्मा से 9 लीटर और शुभम लोनिया से 18 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया है।

इसी तरह पुलिस की एक अलग टीम ने जलसो में कार्रवाई कर राजकुमार वर्मा के ठिकाने से 19 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया है। चारो आरोपियों से कुल 70 लीटर अवैध देशी मदिरा जब्त किया गया। गिरफ्तार चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पकड़े गए आरोपियों का नाम पता ठिकान

1)जितेंद्र लोनिया पिता फूलचंद लोनिया उम्र 20 साल साकिन स्टेशन पारा खोली घुटकू थाना कोनी

2) श्रीमती भगवती वर्मा पति स्व. परसराम वर्मा उम्र 35 साल साकिन घुटकू

3) शुभम लोनिया पिता पुरुषोत्तम लोनिया उम्र 25 साल साकिन घुटकू थाना कोनी

4) राजकुमार वर्मा पिता लखन लाल उम्र 60 साल साकिन जलसो थाना कोनी जिला बिलासपुर

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed