• Wed. Mar 25th, 2026

अकलतरा ब्लॉक: RTI आवेदनों की अनदेखी पर पत्रकारों में रोष, प्रशासन पर सवाल

0 0
Read Time:1 Minute, 39 Second

जांजगीर चांपा :— अकलतरा ब्लाक के ग्राम पंचायत किरारी में सूचना का अधिकार अधिनियम का खुला उल्लंघन हो रहा है। ग्राम पंचायत के जन सूचना अधिकारी आरटीआई आवेदनों का कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। इस मामले में अपील करने पर भी अकलतरा ब्लाक के सीईओ हिमांशु गुप्ता द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

यह मामला तब सामने आया जब स्थानीय पत्रकारों ने आरटीआई के माध्यम से कुछ जानकारी मांगी। पत्रकारों के बार-बार प्रयासों के बावजूद अधिकारियों ने न तो कोई जवाब दिया और न ही फोन उठाया।

सवाल उठ रहे हैं कि यदि अधिकारी पत्रकारों के साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं तो आम जनता के साथ उनका व्यवहार कैसा होगा? सूचना का अधिकार एक मौलिक अधिकार है और अधिकारियों का कर्तव्य है कि वे इस अधिकार का सम्मान करें।

स्थानीय लोगों में इस मामले को लेकर काफी रोष है। लोगों का कहना है कि अधिकारियों की इस मनमानी के कारण उन्हें अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासन तक पहुंचने में काफी दिक्कतें हो रही हैं।

इस मामले में प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed