• Wed. Mar 25th, 2026

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

0 0
Read Time:4 Minute, 45 Second

बिलासपुर :— कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों द्वारा निराकरण किया गया। साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों ने कलेक्टर से मुलाकात कर निजी और सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। कलेक्टर ने त्वरित निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। जनदर्शन के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, सहायक कलेक्टर श्री आरविन्थ कुमारन डी, एडीम श्री शिव कुमार बनर्जी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

साप्ताहिक जनदर्शन में आज तखतपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत नेवरा निवासी श्रीमती सुशीला बाई ने महिला समूह द्वारा कचरा कलेक्शन का मानदेय एवं कचरा कलेक्शन के लिए सुरक्षात्मक सामग्री प्रदाय करने के संबंध में आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि हम सभी मरियम महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं है हम विगत माह अप्रैल 2024 से ग्राम पंचायत नेवरा में सफाई कर्मचारी के रूप में काम कर रहे है। जिसका मेहताना राशि अभी तक हमें प्राप्त नहीं हुआ है। साथ ही उन्होंने ग्लब्स, ड्रेस, जूता आदि सुरक्षात्मक सामग्रियों की भी मांग की। कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बिल्हा ब्लॉक के ग्राम अकलतरी के समूह की दीदियों ने कलेक्टर से मुलाकात कर लंबित देयक 45 लाख रूपए का भुगतान करवाने आवेदन दिया। दीदियों ने बताया कि उनके द्वारा बिलासा पशु आहार संयंत्र में विगत 2 वर्षों से गुणवत्तायुक्त पशु-पक्षी आहार का उत्पादन पशु पालन विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस मामले को संयुक्त संचालक पशु पालन विभाग देखेंगे।

कोटा ब्लॉक के ग्राम तेंदूआ निवासी श्री जियाराम ने शिकायत की कि मेरे पिता राम प्रसाद के नाम से आवास स्वीकृत हुआ है, मेरे पिता जी की मृत्यु हो चुकी है एवं आईडी में नॉमिनी के रूप में मेरी माता जी का नाम स्पष्ट रूप से दर्ज है लेकिन रोजगार सहायक के द्वारा अपनी व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए लिए दूसरे के नाम पर जियो टैग कर राशि आहरण कर लिया गया है। कलेक्टर ने इस मामले केा सीईओ जिला पंचायत को सौंपते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए है। बेलगहना तहसील के आमामुड़ा निवासी श्री मंगल सिंह ने वन अधिकार पट्टे की भूमि का कब्जा वापस दिलाने कलेक्टर को आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि बेलगहना स्थित उनकी एक एकड़ जमीन को उन्होंने 80 हजार रूपए में बुधरू सिंह के पास गिरवी रखा था अब मेरे द्वारा पैसे वापस देने पर बुधरू सिंह नहीं ले रहा है और मेरी जमीन भी वापस नहीं कर रहा है। उन्होंने अपनी भूमि पर कब्जा दिलाने आवेदन दिया। इस मामले को वन विभाग के एसडीओ कोटा देखेंगे। तखतपुर ब्लॉक के श्री रमेश कुमार मानिकपुरी ने आकाशीय बिजली से उनकी पत्नी के देहांत होने से मुआवजा राशि के मांग के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने इन आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के त्वरित निर्देश दिए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed