• Tue. Jun 16th, 2026

​एएसआई के बेटे की बोलेरो से कुचल कर जान लेने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

0 0
Read Time:2 Minute, 49 Second

कोरबा । कोरबा पुलिस ने मानिकपुर क्षेत्र के चर्चित हत्याकांड में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।घटना के 8 दिन बाद ये कामयाबी मिली है।जाँच की बात कह कर अभी वारदात में लिप्त अन्य आरोपियों का खुलासा नहीं किया है,वहीं यह भी नहीं बताया कि असल में यू जघन्य घटना के पीछे का कारण क्या है?

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, टेक्निकल साक्ष्य और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से मुख्य आरोपी राजेन्द्र साहू उर्फ कुनाल साहू (22 वर्ष, निवासी सक्ती, हाल मुकाम कुसमुंडा) को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

​पुलिस के अनुसार, 6-7 जून की दरमियानी रात चन्द्रमणि रात्रे उर्फ दादू की बोलेरो वाहन से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। वह एएसआई रामनारायण रात्रे का इकलौता पुत्र था।इस मामले में थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही थी। आरोपी राजेन्द्र साहू ने अपने साथी योगेन्द्र बघेल उर्फ योगी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल बोलेरो कार (CG-12 BD-5025) को जब्त कर लिया है।

​जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ है कि पकड़ा गया आरोपी उसी रात बाकीमोंगरा क्षेत्र के बालगी में हुई डकैती की घटना में भी शामिल था। इस डकैती मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित विशेष टीमों ने मामले को सुलझाने के लिए घटना स्थल और आसपास के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही 100 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की गई, जिसके बाद आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों और साक्ष्यों की तलाश में जुटी हुई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *