• Thu. Jul 16th, 2026

फर्जी अंकसूची से नौकरी लगवाने का आरोपी गिरफ्तार

0 0
Read Time:3 Minute, 35 Second

रायगढ़। सिटी कोतवाली पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी अंकसूची उपलब्ध कराकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी विनोद कुमार राठौर को कोरबा से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। साथ इस मामले में पहले भी दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसा जुलाई 2023 में भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाक सेवकों की ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की थी। जिससे जिला सक्ती निवासी नरेन्द्र कुमार तथा जांजगीर-चांपा निवासी सोनम साहू ने ऑनलाइन आवेदन में कक्षा 10वीं की फर्जी अंकसूची प्रस्तुत की थी जिससे दोनों का चयन बर्रा एवं सुलेखा शाखा में डाकपाल के पर पर चयन हुआ था। इस दौरान दस्तावेज सत्यापन में तमिलनाडु बोर्ड से प्राप्त रिपोर्ट में अंकसूचियां फर्जी पाई गईं। इससे रायगढ़ डाकघर अधीक्षक की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
जिससे पुलिस ने फरवरी 2026 में दोनों अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिससे उन्होंने बताया कि नौकरी की तलाश के दौरान उनकी पहचान कोरबा निवासी विनोद कुमार राठौर से हुई थी, जिसने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर तीन से साढ़े तीन लाख रुपये मांगे। नरेन्द्र कुमार ने आरोपी को 3.50 लाख दिए, जबकि सोनम साहू ने नियुक्ति के बाद भुगतान की सहमति दी। आरोपी द्वारा फर्जी अंकसूचियां उपलब्ध कराई गईं, जिनका उपयोग जानते हुए भी भर्ती प्रक्रिया में किया। फर्जीवाड़ा उजागर होने पर दोनों की नियुक्ति निरस्त कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। वहीं प्रकरण का मुख्य साजिशकर्ता विनोद कुमार राठौर घटना के बाद से फरार था। जिससे तलाश के दौरान पुलिस को पता चला कि वर्ष 2013 में नकली नोट प्रकरण में उसे 10 साल की सजा हुई थी। जेल से बाहर आने के बाद आरोपी पुन: सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने में सक्रिय हो गया था। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम कोरबा रवाना हुई और विनोद कुमार राठौर पिता नारायण प्रसाद राठौर, 47 वर्ष निवासी एल.आई.जी. 150, शिवाजी नगर, डंडिया मैदान के पास, थाना सिविल लाइन, जिला कोरबा को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाई। पूछताछ में आरोपी ने धोखाधड़ी स्वीकार की, जिसके बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *