बिलासपुर। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय टिकरापारा सेवा केंद्र में परमपिता परमात्मा शिव की स्मृति में विशेष श्रद्धा एवं आस्था के साथ पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं एवं भाई-बहनों ने शिव बाबा को याद करते हुए राजयोग मेडिटेशन किया तथा विश्व कल्याण, सुख, शांति और समृद्धि के लिए सामूहिक योग साधना की।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी रूपा दीदी नें कहा कि परमात्मा शिव निराकार, ज्योतिर्बिंदु एवं समस्त आत्माओं के परमपिता हैं। श्रावण मास केवल बाहरी पूजा-अर्चना का समय नहीं, बल्कि आत्मा की पवित्रता, श्रेष्ठ संकल्पों और ईश्वर से सच्चे संबंध को मजबूत करने का श्रेष्ठ अवसर है। जब मनुष्य विकारों का त्याग कर राजयोग के माध्यम से परमात्मा से जुड़ता है, तभी उसके जीवन में शांति, शक्ति, प्रेम और आनंद का अनुभव होता है।