• Wed. Aug 5th, 2026

ड्राइवर ने मवेशियों के झुंड पर चढ़ाया ट्रेलर, 9 की मौत

0 0
Read Time:1 Minute, 51 Second

बिलासपुर। बिलासपुर-रतनपुर एनएच के गतौरी के पास बैठे बेसहारा गायों के ऊपर ड्राइवर ने ट्रेलर चढ़ा दिया। जिससे 9 गायों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बुधवार सुबह ग्रामीणों और राहगीरों ने सडक़ पर लहूलुहान पड़े मवेशियों को देखा और इसकी सूचना पुलिस व गोसेवकों को दी। कोनी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोसेवकों की मदद से घायल गायों का रेस्क्यू कर छतौना स्थित गौरी गोपाल गोसेवा धाम भेजा गया। जहां घायल गायों का उपचार चल रहा है। मृत मवेशियों का गौसेवकों ने अंतिम संस्कार किया। इस घटना के बाद गाोसेवकों में भारी आक्रोश है। दूसरी ओर कोनी पुलिस टीम आरोपी ट्रेलर चालक की तलाश कर रही है। इससे पहले भी 4 अगस्त को हुए हादसा हुआ था। जिसमें गायों की मौत हुई थी। इसके बाद सामाजिक संगठनों और गोसेवकों ने नेशनल और स्टेट हाईवे पर गो सुरक्षा फेंसिंग लगाने की मांग उठाई थी। गोसेवकों का कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो ऐसे हादसे आगे भी होते रहेंगे। साथ ही दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में गति सीमा निर्धारित करने, प्रत्येक जिले में गौ एम्बुलेंस की व्यवस्था करने और आवारा मवेशियों के लिए पर्याप्त शेड व चारे की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
भूपेन्द्र पाण्डेय

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *