रायपुर // प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं पंडरिया जनपद के पूर्व अध्यक्ष तथा पंडरिया ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री अर्जुन तिवारी आज 26 दिसंबर को पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में दर्जन भर से ज़्यादा कार्यक्रमों में शामिल होंगे,जिसमें श्रद्धांजलि -शोक संवेदना के अलावे वैवाहिक, छट्ठी तथा सौजन्य भेंट मुलाक़ात शामिल है ।
श्री तिवारी अपराह्न दो बजे ग्राम अमलडीहा में श्री मधु तिवारी के माता जी के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ग्राम के बेहद सम्मानित मालगुज़ार श्री बसंत तिवारी के परिवार जनों से भेंट मुलाकात करेंगे ।इसके बाद अपराह्न तीन बजे ग्राम महली के दिग्गज कांग्रेसी नेता श्री ईश्वर चंद्राकर के धर्मपत्नी के दशगात्र में शामिल होंगे तत्पश्चात वे पूर्व सरपंच श्री कल्पना चंद्राकर के परिवार जनों से भेंट मुलाकात करेंगे ।श्री तिवारी शाम चार बजे ग्राम खरहट्टा के कांग्रेस नेता रवि चंद्राकर -कृष्णा चंद्राकर के यहां छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होंगें,इसके बाद श्री तिवारी ग्राम किशुनगढ़ में स्व. श्री बोधन चंद्राकर के परिवार जनों से मुलाकात करेंगे ।
प्रदेश महामंत्री श्री तिवारी रात आठ बजे कांग्रेस नेता श्री मुकेश तिवारी के पंडरिया स्थित आवास पर उनके पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात गृह ग्राम किशुनगढ़ में रात्रि विश्राम करेंगे।