रायपुर // आज बुधवार, 7 जनवरी 2026 पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवो में आयोजित कार्यक्रम और शोक संवेदना में शामिल होने एक दिवसीय प्रवास पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री तथा पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री अर्जुन तिवारी पहुँच रहें हैं।
तिवारी दोपहर डेढ़ बजे ग्राम भुवालपुर पहुँचेंगे जहाँ वे मालगुज़ार दाऊ रामेश्वर गबेल के परिवार में आयोजित प्रथम जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ग्राम महका जायेंगे जहाँ गबेल परिवार के नवीन प्रतिष्ठान अभिषेक इलेक्ट्रिकल्स एवं फ़र्नीचर्स के शुभारम्भ कार्यक्रम में शामिल होंगे,इसके बाद वे स्व. इतवारी चंद्राकर के शोक संतप्त परिवार जनों से मिलने ग्राम महली जायेंगे तत्पश्चात श्री तिवारी ग्राम नवापारा(पेंड्रिकला ) में अधिवक्ता स्व. कुलदीप कुमार चंद्राकर के परिजनों से मुलाकात करेंगे!
श्री तिवारी रात आठ बजे बिलासपुर पहुंचकर स्व.उषा देवी भंडारी की स्मृति में जिला खेल परिसर मैदान में चल रहे अखिलभारतीय रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होंगें।